फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Worker fell due to breakage of window visor of Tehsil building while painting, died

Kanpur News: पुताई करने के दौरान तहसील भवन की खिड़की का छज्जा टूटने से मजदूर गिरा, मौत

Sat, 25 Mar 2023 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Worker fell due to breakage of window visor of Tehsil building while painting, died
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील भवन में पुताई करते समय खिड़की का छज्जा टूटने से मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने मृतक के आश्रितों से मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


अकबरपुर के ताहरपुर मैदू गांव निवासी नरेंद्र कुमार (30) पुताई का काम करता था। इस समय वह अकबरपुर तहसील भवन की पुताई कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह करीब आठ फीट ऊंचे छज्जे पर खड़े होकर काम कर रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान अचानक छज्जा टूट गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। वहां मौजूद साथी मजदूर और तहसील के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से उसे हैलट लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की मौत होने से परिजन बिलख पड़े। एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना व अन्य लाभ दिलाए जाएंगे। हादसे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed