फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Woman stole three rings, created a ruckus on asking for it back

कानपुर देहात : महिला ने चुराई तीन अंगूठी, वापस मांगने पर किया हंगामा

Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Woman stole three rings, created a ruckus on asking for it back
पुखरायां में सराफा दुकान से अंगूठी चोरी हो के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कस्बा स्थित सराफा दुकान से एक महिला ने रविवार को तीन अंगूठी पार कर दी। जानकारी पर व्यापारी ने महिला को खोज निकाला। सूचना पुलिस को दी गई तो महिला दुकान पर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पुष्टि होने पर महिला ने दो अंगुठी वापस कर दी। बाद में पुलिस महिला को लेकर थाने चली गई। कस्बा स्थित सराफा दुकानदार मोहित गोयल ने बताया कि उसकी दुकान में रविवार को आई एक महिला ने अंगूठी दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उसने एक के बाद एक कई अंगूठी दिखाई। बाद में महिला बिना अंगूठी लिए ही वापस चली गई। इस पर जब उसने गिनती की तो तीन अंगूठी कम मिलीं। सीसीटीवी कैमरे में महिला अंगूठी छिपाते हुए दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिला को खोज निकाला व सूचना पुलिस को दी। अंगूठी वापस मांगने पर महिला दुकान में हंगामा करने लगी। बाद में उसने दो दो अंगूठी वापस कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। कस्बा चौकी प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि दुकानदार ने तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed