फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Woman committed suicide by consuming poison, had a dispute with her husband for refusing to give money

कानपुर देहात : महिला ने जहर खाकर दी जान, रुपये देने से इनकार करने पर पति से हुआ था विवाद

Fri, 08 Apr 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Woman committed suicide by consuming poison, had a dispute with her husband for refusing to give money
फरीदापुर गांव में शकुंतला की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक महिला का उसके पति से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर गुरुवार सुबह मंगलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फरीदापुर गांव निवासी मजदूर हरीबाबू के परिवार में पत्नी शकुंतला (28), बेटा आयुष (2) व बेटी अंशूबी (1) है। बुधवार दोपहर हरीबाबू गेहूं की कटाई करके घर में आराम करने आया था। इस दौरान शकुंतला ने हरीबाबू से किसी काम के लिए रुपये मांगे तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद फिर वह गेहूं की कटाई के लिए खेत चला गया। इसी बीच शकुंतला ने जहर खा लिया। जब वह खेत से लौटा तो देखा की शकुंतला के मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद हरीबाबू उसे निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शकुंतला की मौत की सूचना उसके मायके अमराहट सिहुरा गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मृतक के पिता शिवनाथ ने बताया कि पांच वर्ष पहले बेटी की शादी की थी।

इसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर कर रहे थे। मंगलपुर थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed