फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat voter

देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा...

Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat voter
अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बनाई गई रंगोली। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने मैं हूं भारत का भावी मतदाता समेत अन्य नारे लगाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राकेश कुमार सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को अकबरपुर इंटर कालेज में मेले का आयोजन किया गया। इसमें ब्राइट एंजल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान के महत्व का बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा आदि नारे भी लगाए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। रैली अकबरपुर इंटर कालेज परिसर से शुरू हुई। वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान डीएम, एसपी अनुराग वत्स, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम पंकज वर्मा ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीएम ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने 14 बूथ मित्रों , दो बीएलओ व 12 से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिया। मतदाता कार्यक्रम में बेहतर योगदान करने वालों को डीएम ने सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, ईओ देवहूती पांडेय, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, बीएसए सुनील दत्त, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, समाज सेवी कंचन मिश्रा, रजत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में सही जन प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यह बात झींझक नगर पालिक अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बीआरसी परिसर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही। रैली में बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे आदि नारे लगाए। इस मौके पर बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, शिक्षक दीवान सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, आदित्य गौतम, नरेंद्र यादव, हेमलता, ममता शुक्ला, तफसीरुल हक, बलराम, विजय, विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed