{"_id":"5e2c9d9a8ebc3e4b33757707","slug":"kanpur-dehat-train-akbarpur-news-knp540678570","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक ट्रेन की मांग लेकर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक ट्रेन की मांग लेकर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर वैकल्पिक ट्रेन की मांग करते यात्री।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह वैकल्पिक ट्रेन की मांग कर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव मिलने पर यात्री शांत हुए।
झींझक स्टेशन पर ठहराव वाली आगरा-लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस काफी समय से रद्द चल रही है। शनिवार की सुबह कानपुर की तरफ जाने के लिए यात्री स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन का इंतजार करने लगे, लेकिन कोई वैकल्पिक ट्रेन नहीं मिली। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद स्टेशन मास्टर झींझक ने कंट्रोल टूंडला से बात कर स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव कराया। इसके बाद यात्री शांत हुए।
विज्ञापन
यात्री गोलू, विनय, शिवशरण, रामू ने बताया कि कानपुर की तरफ जाने के लिए स्टेशन आए थे, लेकिन कोई वैकल्पिक ट्रेन नहीं मिली। बाद में जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव कराया गया। वह भी सुबह करीब सवा दस बजे पहुंची। स्टेशन मास्टर झींझक राजेंद्र मीणा ने बताया कि आगरा कैंट एक्सप्रेस रद्द चल रही है। उसी के स्थान पर दूसरी ट्रेन की मांग को लेकर यात्री हंगामा कर रहे थे। बाद में जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव मिलने पर यात्री उसी से गंतव्य को चले गए।