{"_id":"633c9397fe70791c91731a7e","slug":"kanpur-dehat-tractor-rammed-into-additional-district-judge-s-car-driver-assaulted-report-filed-against-four-pukhrayan-news-knp7217152107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : अपर जिला जज की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : अपर जिला जज की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुखरायां। अपर जिला जज की कार में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ वाहन चालक से मारपीट की और धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मालिक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुखरायां कस्बे में मंगलवार को अपर जिला जज निजेंद्र कुमार अपनी कार से खरीददारी करने आए थे। लौटते समय कस्बे के मुख्यमार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने कार में टक्कर मार दी। कार के ड्राइवर अंकित कुमार ने जब इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक व उसके साथियों ने मारपीट करने के साथ धमकी दी।
सूचना पर चौकी इंचार्ज देवनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर ट्रैक्टर चालक साथियों समेत भाग निकला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रैक्टर पुखरायां के प्रेमा गार्डेन के अशोक अवस्थी का है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि कार चालक अंकित कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक अशोक अवस्थी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दुर्घटना कर मारपीट करने, धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।