{"_id":"61f04fd8d815a678be03cf0c","slug":"kanpur-dehat-three-including-woman-died-due-to-cold-minimum-temperature-reached-5-4-degrees-akbarpur-news-knp6772748154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ठंड से महिला समेत तीन की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.4 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ठंड से महिला समेत तीन की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.4 डिग्री
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गलन बढ़ने से सुबह व शाम लोग खासे परेशान दिखे। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत रही।
इधर ठंड की चपेट में आकर शिवली के मारग मैथा गांव में युवक और रसूलाबाद के उसरी कछपुरवा में महिला की मौत हो गई। उधर पुखरायां में इंद्रानगर निवासी ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया।
बारिश के बाद अब मौसम खुलने से पाला गिर रहा है। करीब चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। इससे सुबह-शाम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
शिवली क्षेत्र के मारग मैथा निवासी आशीष अवस्थी उर्फ बीके (30) को सर्दी लग गई थी। इससे वह कई दिन से बीमार था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता छुनान ने बताया कि सर्दी लगने से पुत्र की तबीयत खराब हो गई थी।
इसी प्रकार रसूलाबाद के उसरी कछपुरवा रामजती (55) सोमवार रात बरामदे में लेटी थीं। देर रात उन्होंने सर्दी लगने की शिकायत की। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
मृतका के पुत्र लालसिंह कुशवाहा ने बताया कि मां को सर्दी लग गई थी। वहीं, पुखरायां कस्बा के इंद्रानगर निवासी मलखान सिंह पाल की पत्नी रीना ने बताया कि उसके पति ट्रक ड्राइवर थे।
ट्रक तय स्थान पर खड़ा करके घर आए और सीने में दर्द होने की बात कही। पहले घरेलू उपचार किया गया। इसके बाद आराम नहीं मिलने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया।