फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: There was no electricity in Akbarpur for eight hours, People were suffering due to lack of drinking water

कानपुर देहात ः अकबरपुर में आठ घंटे नहीं आई बिजली, गर्मी व पेयजल किल्लत से बेहाल रहे लोग

Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: There was no electricity in Akbarpur for eight hours, People were suffering due to lack of drinking water
अकबरपुर में टूटे खंभे की जगह नया पोल लगवाते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी-बारिश से अकबरपुर क्षेत्र में कई जगहों पर फाल्ट होने के साथ विद्युत पोल टूट गए थे। गुरुवार की सुबह मरम्मत कार्य चला तो दोपहर तक आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम का रुख बदलने से बुधवार की शाम अकबरपुर समेत पुखरायां, बारा, शिवली आदि जगहों पर तेज बांधी के साथ बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। आंधी के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और कई जगह पर फाल्ट हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के जैनपुर पेंट फैक्टरी के पास दो विद्युत खंभे, झाड़ीबाबा मंदिर, ब्रम्हनगर, अहिल्याबाई इंटर कालेज, श्रुति विद्यापीठ व मेवाती मोहाल में एक-एक खंभा टूट गया था। जिसकी मरम्मत के लिए गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे से विद्युत कर्मियों ने कार्य शुरू किया, जो दोपहर ढाई बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अकबरपुर की आठ घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे लोगों को सुबह के समय पानी आदि के लिए परेशान होना पड़ा। टीजीटू कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार रात में वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। गुरुवार को आठ घंटे मरम्मत के बाद नए पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति फिर से सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed