फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The woman who reached Akbarpur while searching for her lover from Haryana created a ruckus, accused of rape

कानपुर देहात : हरियाणा से प्रेमी को खोजते हुए अकबरपुर पहुंची महिला ने किया हंगामा, लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 15 May 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The woman who reached Akbarpur while searching for her lover from Haryana created a ruckus, accused of rape
कानपुर देहात। प्रेमी को खोजते हुए एक महिला शनिवार को हरियाणा से उसके गांव पहुंच गई। जहां युवक के शादी से इनकार करने पर महिला ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल स्थित सखी वन स्टाप सेंटर ले गई, जहां उसकी काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया निवासी महिला ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसने लव मैरिज की थी। साल भर बाद उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद तीन वर्ष तक मायके में रहने के बाद वह हरियाणा के मानेसर में नौकरी करने चली गई।
विज्ञापन

वहां उसकी मुलाकात अकबरपुर बुढ़िया गांव निवासी युवक से हुई। साल भर तक दोनों में प्रेम प्रसंग चलता है। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। एक माह पहले युवक घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उसका फोन आना भी बंद हो गया। इससे परेशान होकर वह हरियाणा से बस में सवार होकर शिवली आ गई। प्रेमी का पता खोजते हुए उसके गांव पहुंची और प्रधान से मुलाकात की।
पूरा मामला जानने के बाद प्रधान उसे युवक के घर ले गया। जहां मिले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने हंगामा किया। युवक के घर वालों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस युवती को लेकर सखी वन स्टाप सेंटर पहुंची और वहां उसकी काउंसलिंग की गई।
सखी वन स्टाप सेंटर में महिला के प्रेमी को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान युवक अपने जीजा को साथ लेकर पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान युवक ने कहा कि अगर उसकी शादी महिला से कराई गई तो वह फांसी लगा लेगा।

सखी वन स्टाप सेंटर की मैनेजर की सूचना पर जांच की जा रही है। महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, अभी तक महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। - आरवाई खान, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed