फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Teenager dies due to current, electrocuted while taking off clothes spread on roof

कानपुर देहात ः करंट से किशोर की मौत, छत पर फैले कपड़े उतारने के दौरान विद्युत लाइन की चपेट आया

Fri, 17 Jun 2022 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Teenager dies due to current, electrocuted while taking off clothes spread on roof
रेहान का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। विकास नगर में गुरुवार सुबह नहाने के बाद छत पर कपड़े लेने गया किशोर विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी नफीस का बड़ा बेटा रेहान (15) कस्बे के एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार सुबह नहाने के बाद रेहान छत पर बंधी डोरी पर फैले कपड़े लेने गया था।
इस दौरान पास से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। बाद में परिजन छत पर गए तो रेहना को बेहोश पाया। इस पर उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉ. बृजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेहान की मौत पर मां सरीना, पिता, छोटे भाई सुफियान, शरियान, बहन जेबा रोने लगे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने जानकारी से इनकार किया। एसडीओ विद्युत गौरव द्विवेदी ने बताया कि उन्हें किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed