फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Survey will be done to open PHC in rugged belt, CMO sought report from Rajpur PHC in-charge

कानपुर देहात : बीहड़ पट्टी में पीएचसी खोलने के लिए होगा सर्वे, सीएमओ ने राजपुर पीएचसी प्रभारी से मांगी रिपोर्ट

Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Survey will be done to open PHC in rugged belt, CMO sought report from Rajpur PHC in-charge
राजपुर। बीहड़ पट्टी में यमुना नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए 15 किमी दूर जाना पड़ता है। कई बार मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

इस पर इन गांवों के लोगों ने शनिवार को डीएम को पत्र देकर पीएचसी खुलवाने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने सीएमओ से रिपोर्ट दर्ज मांगी है। वहीं सीएमओ ने राजपुर पीएचसी अधीक्षक को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे बसे जैसलपुर, महदेवा, बेहमई, गौरीरतन बंगार, बैजामऊ, इंद्रपुरा, खोजा रामपुर, अरसुन, बिलासपुर गांव प्रत्येक वर्ष बारिश में बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इन गांवों में बीमारी फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोगों को इलाज के लिए 15 किमी दूर सिकंदरा सीएचसी व राजपुर पीएचसी आना पड़ता है। गांव स्तर पर समुचित इलाज नहीं मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
शनिवार को सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जैसलपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने डीएम नेहा जैन से जैसलपुर या आसपास के गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की गुहार लगाई थी।

इस पर डीएम नेहा जैन ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। क्षेत्र में पीएचसी बनाने के लिए कम से कम 30 हजार की आबादी होनी चाहिए। पीएचसी राजपुर के अधीक्षक को क्षेत्र का सर्वे व ब्लॉक से आबादी की रिपोर्ट लेकर पूरी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed