{"_id":"64d93a291924557c080c6a39","slug":"kanpur-dehat-student-fell-into-the-pond-due-to-foot-slipping-died-due-to-drowning-in-water-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1671-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा छात्र, पानी में डूबने से जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा छात्र, पानी में डूबने से जान गई
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के अहमदपुर स्यौदा गांव में तालाब के पास मवेशी चरा रहा छात्र पैर फिसलने से पानी में गिर गया है। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम में छात्र की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
अहमदपुर स्यौदा गांव निवासी किसान जगदीश का बेटा सौरभ (12) कटका गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। रविवार को सौरभ साथियों राजा व निखिल के साथ मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर स्थित सम्मन तालाब के पास गया था।
मवेशी चराने के दौरान सौरभ तालाब के किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे तालाब में गिर गया। यह देख मवेशी चरा रहे उसके दोस्तों से शोर मचाया, तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर सौरभ की तलाश शुरू की। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सौरभ को तालाब से बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बताया गया कि हादसे के वक्त सौरभ के पिता व मां संगीता रिश्तेदारी में अकबरपुर गए थे।
सूचना मिलते ही दोनों बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सौरभ दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया की छात्र की तालाब के पानी में डूबने से मौत हुई है।