फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Shivam was killed by a friend by beating him with a stick, there was a dispute in drinking after asking for beedi

कानपुर देहात : दोस्त ने ही डंडे से पीटकर की थी शिवम की हत्या, बीड़ी मांग कर पीने में हुआ था विवाद

Thu, 24 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Shivam was killed by a friend by beating him with a stick, there was a dispute in drinking after asking for beedi
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी देवेंद्र सचान उर्फ छोटू। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बरौर के किशोरपुर गांव के युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही डंडे से पीटकर की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बीड़ी मांगकर पीने में टिप्पणी करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि किशोरपुर गांव निवासी शिवम की गांव के ही देवेंद्र सचान उर्फ छोटू से दोस्ती थी। शिवम अक्सर लोगों से मांग कर बीड़ी पीता था। इस पर देवेंद्र ने उसके पिता का नाम लेते हुए टिप्पणी कर दी थी। इससे खफा शिवम देवेंद्र को मारने के लिए चाकू लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन

ये बात किसी ने देवेंद्र को बताई। 19 मार्च को सैदलीपुर गांव के पास रास्ते में शिवम दिख गया। इस पर देवेंद्र ने पास में पड़े एक डंडे से उस पर कई वार करके मरणासन्न कर दिया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिवम इतना नाराज था कि उसकी कभी भी हत्या कर सकता था। इसके चलते उसकी हत्या करनी पड़ी। पुलिस ने डंडा भी बरामद कर लिया है। एसओ गंगा सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed