फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of misdeeds on four, case of missing married woman from Sikandra and pressurizing her to convert

Kanpur Dehat: चार लोगों ने किया दुष्कर्म, जेवर उतराकर पहनाया काला धागा, धर्म परिवर्तन कराने का भी है आरोप

Thu, 13 Jul 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 01:29 AM IST
सार

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास चल रहे हैं। विवाहिता के बयान व मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Report of misdeeds on four, case of missing married woman from Sikandra and pressurizing her to convert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पांच जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मंगलवार को विवाहिता डेरापुर में बदहवास मिली थी। पूछताछ में पता चला कि विवाहिता के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जेवर उतराकर उसे काला धामा पहनाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इस पर युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। सिकंदरा रसधान क्षेत्र की एक युवती की शादी चार साल पहले इटावा में हुई थी। वह 15 दिन पहले मायके आई थी। पिता ने बताया कि डेरापुर में बेटी सिलाई सीखने के लिए जाती थी। उसी दौरान डेरापुर निवासी फहीम व तीन लोग उसे जबरन किसी जगह ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की मंशा से बेटी के जेवर उतारकर उसके पैर में काला धागा बांध दिया। बेटी ने विरोध किया तो सभी ने दुष्कर्म और मानसिक उत्पीडऩ किया। इससे बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मंगलवार देर रात भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया, तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की प्रताड़ना से महिला की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास चल रहे हैं। विवाहिता के बयान व मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed