{"_id":"627ac0c1a3e71116a90b82ab","slug":"kanpur-dehat-ration-distribution-of-poor-stuck-due-to-non-availability-of-refined-rack-e-pos-machine-is-not-getting-locked-akbarpur-news-knp696071426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रिफाइंड की रैक न आने से अटका गरीबों का राशन वितरण, ई पॉस मशीन नहीं हो रही लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रिफाइंड की रैक न आने से अटका गरीबों का राशन वितरण, ई पॉस मशीन नहीं हो रही लॉक
विज्ञापन
कानपुर देहात। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी परिवारों को शासन के निर्देश पर गेहूं, चावल के साथ ही रिफाइंड, चना व नमक का भी वितरण किया जा रहा है। इसके लिए जिले को 343 मीट्रिक टन रिफाइंड की आपूर्ति होती है। इस बार राशन वितरण का रोस्टर पांच से 12 मई तक है। इधर, रिफाइंड की रैक लखनऊ नहीं पहुंची है। ऐसे में फिलहाल गरीबों का राशन वितरण अटका है।
शासन की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में हर बार नियमित राशन वितरण की व्यवस्था है। जबकि अब प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना से अतिरिक्त राशन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है।
अतिरिक्त राशन के साथ रिफाइंड, चना और नमक प्रति परिवार एक-एक किलो के हिसाब से वितरण होता है। जनपद में हैं 34 हजार आठ सौ 98 कार्ड धारक है। इन कार्डों से करीब 13 लाख लाभार्थी जुड़े हैं।
विज्ञापन
राशन वितरण के लिए रोस्टर तय है, लेकिन अभी रिफाइंड की खेप नहीं पहुंची है। नैफेड को यह रिफाइंड रैक लखनऊ आने पर जिले के गोदाम तक पहुंचाने का दायित्व है। अभी जिले की एफसीआई गोदाम में केवल चने की खेप पहुंची है।
रिफाइंड जल्द पहुंचने की उम्मीद अफसर लगाए हैं। इधर, पूरा राशन गोदाम से न उठने के चलते ई पॉस मशीन लॉक नहीं हो सकी हैं। ऐसे में चाहकर भी कोटेदार राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, लखनऊ से अभी तक नमक की खेप भी जनपद नहीं पहुंची है।
अतिरिक्त राशन के साथ रिफाइंड, चना व नमक गोदाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नेफेड की है। अभी लखनऊ में ही रिफाइंड की रैक नहीं पहुंची है। उम्मीद है कि जल्द रिफाइंड की रैक लखनऊ पहुंचेगी। - राघवेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ
नियमित राशन वितरण में इस माह से सिंगल स्टेप डिलीवरी की शुरुआत होनी है। इसमें एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदार तक राशन पहुंचेगा। दो ट्रकों में राशन लदान करा ली गई है। तकनीकी वजह से गेहूं व चावल का वितरण कोटेदार शुरू नहीं कर सके हैं। - उवैद अली, नोडल एआरओ।