फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Protected area will be built in Italy lake for cranes, beautification will be done with Rs 2.59 crore

कानपुर देहात ः सारस के लिए इटैली झील में बनेगा संरक्षित क्षेत्र, 2.59 करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण

Sun, 13 Mar 2022 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Protected area will be built in Italy lake for cranes, beautification will be done with Rs 2.59 crore
रसूलाबाद की इटैली झील। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जलस्रोतों को संरक्षित करना मौजूदा वक्त की जरूरत है। इसको लेकर जनपद के वन प्रभाग की ओर से इटैली झील को संवारने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

यहां राजकीय पक्षी सारस के लिए संरक्षित क्षेत्र बनाने और पर्यटकों के लिए वाच टॉवर समेत अन्य सुविधाओं के लिए 2.59 करोड़ रुपये खर्च का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू कराएं जाएंगे।
रसूलाबाद तहसील में 108 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इटैली झील फैली है। इसमें मनावा गांव में 33.47 हेक्टेयर, माल का पुरवा में 6.21 हेक्टेयर, मित्रसेनपुर कहिंजरी में 16.72 हेक्टेयर व मत्स्य विभाग के अधीन 48.83 हेक्टेयर क्षेत्र आता है।
विज्ञापन

इटैली झील पर ध्यान नहीं देने से यहां जलकुंभी उगने से सुंदरता गुम हो गई है। वहीं पर्यटन के लिए उपयुक्त सुविधाओं का भी अभाव है। भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के दृष्टिगत झील महत्वपूर्ण है। वहीं पक्षियों का यहां आना जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल क्षेत्र के करीब राजकीय पक्षी सारस काफी संख्या में पाए जाते हैं। वन प्रभाग की तकनीकी टीम ने बीते वर्ष चार अगस्त 2021 को झील का सर्वे किया था। इसके बाद करीब 2.59 करोड़ से हरियाली विकसित करने, पक्षियों का प्रवास बनाने और झील संवारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव मुख्य वन संरक्षक की ओर से शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी के बाद यहां काम शुरू होंगे।

ईको पर्यटन विकास और पक्षियों खासकर राजकीय पक्षी सारस संरक्षण का केंद्र बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें कई श्रेणियों में काम कराए जाने हैं। मंजूरी मिलने पर यहां काम शुरू होगा। सहूलियतें बढ़ेंगी तो पर्यटक यहां आएंगे और इस क्षेत्र का विकास होगा। -एके द्विवेदी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed