फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : power cut in Derapur tehsil for six hours due to fault, work could not be done in offices

कानपुर देहात : फाल्ट से छह घंटे गुल रही डेरापुर तहसील की बिजली, कार्यालयों में नहीं हो सका काम

Wed, 15 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : power cut in Derapur tehsil for six hours due to fault, work could not be done in offices
डेरापुर। बिजली व सौर ऊर्जा की कॉमन एमसीबी मंगलवार को फुंकने से तहसील परिसर की बिजली सुबह 10 बजे गुल हो गई। करीब छह घंटे कार्यालयों में काम नहीं हो सका। शाम को चार बजे फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे फरियादी व कर्मचारी परेशान रहे।
विज्ञापन

तहसील के विभिन्न कार्यालयों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विद्युत कनेक्शन के साथ ही 20 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगा है। बिजली गुल हो जाने पर सौर ऊर्जा से तहसील के सभी कार्यालयों में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब दस बजे तहसील में बिजली व सौर ऊर्जा की कॉमन आपूर्ति करने के लिए लगाई गई एमसीबी फुंक गई। फाल्ट की वजह से तहसील परिसर की बिजली गुल हो गई। कार्यालयों के पंखे, कंप्यूटर, बल्ब आदि बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल भूलेख का इन्वर्टर काम करता रहा इसकी वजह से खतौनी निकल सकीं। इधर, भीषण गर्मी की वजह से तहसील के पटलों पर मौजूद रहे कर्मचारी पसीने से तरबतर रहे। मैकेनिक बुलवाया गया जो शाम को करीब चार बजे फाल्ट ठीक कर सका। तहसीलदार लाखन सिंह ने बताया कि बिजली गुल रहने से करीब छह घंटे काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed