{"_id":"6339f424b8d2b0148340347e","slug":"kanpur-dehat-poles-broken-due-to-dumper-collision-power-failure-in-four-villages-15-thousand-population-upset-akbarpur-news-knp721372969","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : डंपर की टक्कर से टूटे पोल, चार गांवों की बिजली गुल, 15 हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : डंपर की टक्कर से टूटे पोल, चार गांवों की बिजली गुल, 15 हजार आबादी परेशान
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर रायपुर मार्ग चौड़ा करने के बाद बिजली के पोल नहीं हटाए गए हैं। शनिवार शाम को डंपर की टक्कर से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तीन पोल टूटने से चार गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात करीब 15 हजार लोग अंधेरे में रहे। इधर पोल नहीं बदले जाने से रविवार को भी बिजली गुल रही। सोमवार को पोल बदले जाने की उम्मीद है।
गजनेर रायपुर मार्ग का 12 किमी. हिस्सा चौड़ा किया गया है। सड़क से सटे बिजली के पोल पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हो सके हैं। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सरवनखेड़ा, बिल्टी, जिठरौली, जसवापुर, गजनेर में पोल सड़क सीमा में आ गए है।
सरवनखेड़ा में चार पोल तो सड़क के अंदर लगे हैं। इन बिजली पोलों को शिफ्ट कराया जाना है। शनिवार की शाम को सड़क निर्माण के लिए प्लांट से मैटीरियल लेकर डंपर जा रहा था। गजनेर चौराहे की ओर जा रहा डंपर बिजली पोल से टकरा गया।
विज्ञापन
गजनेर नोन नदी पुल के पास तार टूटकर फंसने से तीन पोल टूट गए। इससे जसवापुर, अस्वाकपुर, महमदपुर व डूडा देव गांव की बिजली गुल हो गई। इससे दस नलकूप भी ठप हो गए। करीब 20 घंटे बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी।
इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ जैनपुर राहुल यादव ने बताया कि सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार ने नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। पोल बदलकर सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल होगी।