फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Players rewarded for excellent performance in zonal competition

कानपुर देहात : जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ी पुरस्कृत

Fri, 17 Dec 2021 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Players rewarded for excellent performance in zonal competition
कानपुर देहात। आगरा में हुई 38वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों (पुलिस कर्मियों) को गुरुवार को एसपी ने पुरस्कृत किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

आगरा में हुई बैडमिंटन अंतर जोनल प्रतियोगिता में जिले से भी खिलाड़ियों (पुलिस कर्मियों) ने प्रतिभाग किया था। कांस्टेबल हर्ष टकले ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। महिला खिलाड़ियों में कांस्टेबल आरती सिंह पाल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दूसरा व ओपन डबल्स में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता की महिला टीम सब इंस्पेक्टर प्रीती, कांस्टेबल आरती सिंह पाल, गुलशन बानों व स्वाती ने चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करके लौटने वाले खिलाड़ियों के लिए अफसरों ने सम्मान समारोह आयोजित कराया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि स्पर्ध में जिले के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर अभ्यास करके इसे और बेहतर किया जा सकता है। पुलिस की व्यस्त दिनचर्या के बाद भी समय निकाल कर स्वस्थ रहने के लिए सभी को खेलना चाहिए। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने आगरा में परचम फहराया है ये सम्मान की बात है। इस मौके पर सीओ अरुण कुमार सिंह, आरआई रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed