फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Patient admitted on foam mattress without cover and sheet in Akbarpur CHC

कानपुर देहात : अकबरपुर सीएचसी में बिना कवर व चादर वाले फोम के गद्दे पर भर्ती किया मरीज

Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Patient admitted on foam mattress without cover and sheet in Akbarpur CHC
अकबरपुर सीएचसी में बिना कवर व चादर वाले फोम के गद्दे पर लेटी गर्भवती व बैठा पति। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी में मरीजों को बिना चादर व कवर वाले फोम के गद्दे पर लिटाकर उपचार किया जा रहा है। सीएचसी में जगह-जगह गंदगी भी फैली हुई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं, सीएमओ ने इसी स्टाफ की लापरवाही बता अधीक्षक से जवाब तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

बाढ़ापुर निवासी मजदूर ओमकार ने गर्भवती पत्नी गौरी को शनिवार को अकबरपुर सीएचसी में दिखाया तो जांच के दौरान डॉक्टरों ने आयरन की कमी पाई। इस पर डॉक्टरों ने उसे सोमवार को फिर से अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन

यहां सीएचसी के वार्ड में उसे बिना चादर व कवर वाले फोम के गद्दे पर लिटाकर इंजेक्शन चढ़ाना शुरू किया गया। बगल वाले बेड़ पर पड़े गद्दे से भी कवर व चादर गायब थी। वार्ड के कोनों में गंदगी जमा थी। अन्य कमरों में भी गंदगी से दुर्गंध फैली हुई थी। सीढ़ियों के कोनों में पान मसाले की पीक जमा नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अकबरपुर सीएचसी का शनिवार को टेक्निकल सपोर्ट यूनिट प्रभारी डॉ. सुरभी यादव ने निरीक्षण किया तो कई खामियां मिली थीं। कोई भी आशा बहू यूनिफार्म में नहीं मिली थी।
सीएचसी में डिजिटल वॉच खराब मिली थी। गर्भवती की फाइलों में खामियां नजर आई थीं। इस पर डॉ. सुरभी ने जानकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी को दी है। डिप्टी सीएमओ ने तत्काल सीएचसी स्टाफ को सुधार के निर्देश दिए हैं।

सीएचसी में अच्छे गद्दों की कोई कमी नहीं है। स्टाफ की लापरवाही से बिना चादर व कवर के फोम का गद्दा पड़ा हुआ है। अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed