{"_id":"62e82eae5ab60459f909feb3","slug":"kanpur-dehat-normal-delivery-will-be-done-soon-in-salempur-chc-akbarpur-news-knp710715445","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : सलेमपुर सीएचसी में जल्द कराए जाएंगे सामान्य प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : सलेमपुर सीएचसी में जल्द कराए जाएंगे सामान्य प्रसव
विज्ञापन
सलेमपुर सीएचसी में दवा देखते एसीएमओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक में बनी सलेमपुर सीएचसी में जल्द ही सामान्य प्रसव की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर सोमवार को एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक फार्मासिस्ट नदारद मिले।
राजपुर ब्लॉक में तीन करोड़ रुपये से सलेमपुर सीएचसी का निर्माण हुआ था। इसमें अभी फिजिशियन, दंत और आयुष चिकित्सक की ओपीडी चल रही है। 22 जुलाई को डीएम नेहा जैन ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
इस पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. तनयम कक्कड़ और डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाएं देखीं। डॉ. तनमय कक्कड़ ने बताया कि सीएचसी में जल्द सामान्य प्रसव की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए जरूरी वस्तुओं की लिस्ट बनाई गई है।
विज्ञापन
सीएचसी में जल्द बिजली का कनेक्शन करवाया जाएगा। डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में अभी कुछ काम होना बाकी है। दोनों ही डॉक्टरों ने सीएचसी में मौजूद दवाओं की भी जांच की। इस दौरान फार्मासिस्ट अरुण कुमार सिंह नदारद मिले। इस पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति सीएमओ से की है।