{"_id":"5e832a708ebc3e735433b553","slug":"kanpur-dehat-news-lock-down-dehat-news-knp553044783","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन निकासी के लिए बैंकों में लग रही जरूरतमंदों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन निकासी के लिए बैंकों में लग रही जरूरतमंदों की कतार
विज्ञापन
ककवन (बिल्हौर)। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में लोगों को धन की कमी न हो, इसके लिए अब जिला प्रशासन के आदेश पर क्षेत्र में बैंकों का संचालन आरंभ किया गया है। सरकार द्वारा श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को जारी की गई धनराशि की निकासी के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग शाखा में उमड़ रहे हैं।
जरूरतमंद लोग अब बैंकों में जमा अपने धन और सरकार द्वारा जारी सहायता राशि को निर्धारित समय में बैंकों से निकाल सकेंगे। सरकार के निर्देश पर सभी प्रमुख राष्ट्रीकृत बैंक अब सुबह 10 से शाम चार बजे तक खुलेंगी। निर्धारित समय से खुल रहे बैंकों में अब स्थानीय लोग धन निकासी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। लॉकडाउन में बंदी के कारण दूरदराज इलाकों में धन निकासी के लिए ग्रामीणों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी।
मंगलवार को ककवन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बड़ी संख्या में जरूरतमंद धन निकासी के लिए पहुंचे। बैंक अफसरों ने भीड़ लगती देख सोशल डिस्टेंसिंग का भली प्रकार पालन कराया। इसी तरह बिल्हौर और शिवराजपुर में भी बड़ी संख्या में लोग बैंकों से धन निकासी करने के लिए लोग पहुंचे। उधर, सभी प्रमुख बैंक के निर्धारित समय से खुली और बंद हुई। यहां पर भी बैंक अफसरों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भली प्रकार पालन करा कर ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।