फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

दो एआरटीओ प्रवर्तन व यात्री कर अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। आरटीओ कानपुर ने मंगलवार को कानपुर देहात एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पुराने चालानी वाहनों की नीलामी नहीं कराई गई। इस पर उन्होंने दो एआरटीओ प्रवर्तन व यात्री कर अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। 15 दिन में ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध कराकर नीलामी प्रक्रिया शुरू की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कानपुर के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रवर्तन राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अकबरपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक आरटीओ कानपुर के पहुंचने पर अफसरों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। आरटीओ ने कई वर्षों से थानों में खड़े चालानी वाहनों की नीलामी की प्रगति पूछी तो अफसर बगलें झांकने लगे। यहां कई वर्ष से कोई नीलामी नहीं कराने की स्थिति मिली। इस पर खफा आरटीओ ने एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव, अभिषेक कनौजिया व यात्री कर अधिकारी आनंद कुरील से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही ऐसे सभी वाहनों की सूची तैयार कराकर नीलामी कराने को कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कई पंजीकृत वाहनों का रोड टैक्स बकाया मिला। इस पर उन्होंने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने और राजस्व जमा कराने को कहा। यहां एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा, आरआई सतेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

गांवों में वाहन स्वामियों को वाहनों का बकाया कर जमा कराने या फिर दोबारा पंजीयन कराने के लिए अब एआरटीओ कार्यालय ग्राम प्रधानों की मदद लेगा। प्रधानों के जरिये वाहन स्वामियों को जागरूक किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा ने बताया कि जिले में काफी वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन नहीं है और काफी वाहनों का कर भी बकाया है। अब ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर गांव के वाहन स्वामियों को जागरूक करने की कवायद होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानों की तरफ से जिन वाहन स्वामियों को एआरटीओ कार्यालय भेजा जाएगा उनका काम प्राथमिकता से कराया जाएगा। प्रधानों को एक सप्ताह के अंदर पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed