{"_id":"5f270f608ebc3e63e125f4b9","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp574743299","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजेश के भाइयों की पिटाई करने वाला अमरौधा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजेश के भाइयों की पिटाई करने वाला अमरौधा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। चौरा गांव के ब्रजेश पाल के अपहरण व हत्या के मामले में उसके मौसेरे भाई अखिलेश और फुफेरे भाई मुकेश को पीटने वाले अमरौधा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस की पिटाई से मुकेश का हाथ टूट गया था। परिजन अब उक्त चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।
पुखरायां के चौरा गांव निवासी धर्मकांटा मैनेजर ब्रजेश पाल 16 जुलाई की रात लापता हो गया था। इस दौरान पुलिस उसके बाबत जानकारी जुटाने के लिए सगे-संबंधियों को उठाकर पीटती रही। आरोप है कि अमरौधा चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी ने ब्रजेश के मौसी के लड़के अखिलेश और बुआ के लड़के मुकेश को जमकर पीटा। इससे मुकेश के हाथ में फैक्चर हो गया था। अखिलेश के कान में चोट लगी। ब्रजेश की हत्या का खुलासा होने पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताया।
इधर, परिजन बेगुनाहों को पीटने वाले चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। हालांकि पुलिस तहरीर दबा गई। मामला तूल पकड़ने पर रविवार को चौकी इंचार्ज को एएसपी अनूप कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। सीओ भोगनीपुर आशा पाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।