{"_id":"5ef2578f8ebc3e432c0c1967","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5672229162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ देर की बारिश से सड़कों पर जलभराव, फसलें भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ृरिश में भीगते हुए जाता बाइक सवार।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। जरा सी बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत रही। कई जगहों पर खेत में कटी पड़ी मूंग की फसल भीग जाने से किसानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बरसात से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आसमान में बादल छा गए। बाद में कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। तीन बजे के बाद जिले के संदलपुर, अकबरपुर सहित कई जगहों पर बारिश हुई। बरसात से अकबरपुर अंडरपास और जिला अस्पताल पुरुष के सामने जलभराव हो जाने से लोगों को परेशान होना पड़ा। खेतों में कटी पड़ी मूंग व उर्द की फसल में किसानों का नुकसान हुआ है। बारिश बंद होने के बाद किसान भीगी फसल सुखाते रहे। नगरीय इलाकों में बारिश से नालियां उफना गई। सड़कों पर गंदा पानी भरने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि किसानों की अधिकतर फसल घर पहुंच गई। खेत में खड़ी फसल में ज्यादा नुकसान नहीं है। बारिश अधिक होने से नुकसान हो सकता था। संदलपुर के उदयपुर गांव के किसान अरविंद ने बताया कि डेढ़ बीघा खेत में मूंग की फसल बोई थी। फसल काटने के दौरान बारिश हो गई। इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।