फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

सपा जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से उतरवाए हूटर

Tue, 17 Mar 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
पुलिस ऑफिस के गेट पर खड़ी भाजपा का झंड़ा व हूटर लगी कार। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस आफिस के बाहर खड़ी सपा जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में दो हूटर लगे देख एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने पहुंच कर 75 सौ रुपये का चालान किया। गाड़ी में लगी काली फिल्म उतरवाई और हूटर जब्त किए। वहीं पास में ही भाजपा का झंडा व हूटर लगाए एक कार खड़ी रही। पुलिस कर्मियों ने उससे हूटर उतरवाने की बजाय वहां से आगे बढ़ जाने की सलाह देकर निकाल दिया।
विज्ञापन

आफिस से निकलने के दौरान एसपी अनुराग वत्स की नजर गेट के पास खड़ी कार पर पड़ी। कार में सपा के झंडे के साथ दो हूटर लगे थे। कार रसूलाबाद के बिरहुन सीट से जिला पंचायत सदस्य कल्पना यादव के पति निर्देश यादव लेकर आए थे। कार में जिला पंचायत सदस्य भी लिखा था। हूटर लगी कार आफिस गेट पर खड़ी देख एसपी ने सीओ संदीप सिंह को चालान कराने के निर्देश दिए। सीओ तत्काल आफिस से निकल कर गाड़ी के पास पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस को मौके पर बुलाया। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी में लगे हूटर जब्त कर लिए। शीशों में लगी काली फिल्म उतरवाई। चालक के पास लाइसेंस नहीं मिला। तीनों मामलों में 75 सौ रुपये का चालान किया गया। इसी दौरान पास में एक भाजपा का झंडा लगाए कार आकर खड़ी हो गई। गाड़ी में हूटर लगा था। पुलिस कर्मियों ने इसकी अनदेखी की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति की तो पुलिस आफिस गेट पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक के सिपाही ने गाड़ी वाले से आगे जाने का अनुरोध करके आगे बढ़ा दिया। भाजपा की गाड़ी से हूटर न उतरवाए जाने को लेकर चर्चा होने लगी। निर्देश यादव ने बताया कि वह माती पार्टी कार्यालय जा रहे थे। गाड़ी में हूटर लगे होने की वजह से चालान किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस आफिस गेट पर जिला पंचायत सदस्य लिखी कार खड़ी थी। इस पर सीओ को तत्काल हूटर उतरवा कर चालान करने को कहा था। भाजपा की झंडा व हूटर लगी गाड़ी का चालान न किए जाने की जानकारी कराई जाएगी।

सपा जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से हूटर उतारती ट्रैफिक पुलिस।

सपा जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से हूटर उतारती ट्रैफिक पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed