{"_id":"5e664f6a8ebc3eeb2b0b181d","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5495188189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शुरू हुआ फसल क्षति आकलन, किसान बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शुरू हुआ फसल क्षति आकलन, किसान बेचैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बीते दिनों बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। जिला प्रशासन का दावा था कि नुकसान के 72 घंटे के भीतर क्षति का आंकलन कर समय पर मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी राजस्व, कृषि व बीमा कंपनी के अधिकारी मुआवजा देना तो दूर क्षति का आंकलन करने तक नहीं पहुंचे हैं। इससे किसानों का बेचैनी बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि कई बार बीमा कंपनी व विभाग को इसकी सूचना दी गई है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि किसानों के मुआवजे को लेकर बीमा कंपनी को निर्देशित किया गया है। वह नुकसान प्रभावित क्षेत्रों में जल्द जाकर क्षति का आंकलन करेगी। किसान रणवीर सिंह का कहना है कि बारिश से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी विभाग को दी गई है। अभी तक नुकसान का आंकलन करने कोई भी टीम नहीं आई है। सुखरानी ने कहा कि गेहूं की फसल बारिश से बर्बाद हो चुकी है। मुआवजे के लिए विभाग को सूचना दी गई। अभी तक गांव कोई भी नहीं पहुंचा है। बालकराम का कहना है कि बारिश व ओले गिरने से सरसों की फसल खराब हो चुकी है। बीमा कंपनी को फोन किया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिव सिंह यादव ने कहा कि लाही की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।