{"_id":"5e4c40e18ebc3ef2916fe495","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5455130193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरम लहजे में मंगटा के ग्रामीणों को अफसरों की सख्त चेतवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरम लहजे में मंगटा के ग्रामीणों को अफसरों की सख्त चेतवानी
पीड़ित पक्ष के लोगों से मिलते डीएम, एसपी व अन्य अफसर।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। गजनेर के मंगटा गांव में मंगलवार को डीएम और एसपी ने चौपाल लगाकर दोनों पक्षों से बातचीत की। पुरानी बातों को भूलकर सभी से मिलजुल कर रहने को कहा। चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष को सुरक्षा का भरोसा दिया। आरोपी पक्ष से कहा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
गांव में एक से आठ फरवरी तक धार्मिक आयोजन हुआ था। इसमें जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोगों में नाराजगी थी। 13 फरवरी को एक बच्चे ने एक धार्मिक पोस्टर फाड़ दिया था। इस पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें 26 लोग घायल हुए थे। 28 नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह और एसपी अनुराग वत्स ने दोनों पक्षों के साथ अलग अलग स्थानों पर बैठक की। पीड़ित पक्ष के लोगों से डीएम ने कहा कि गांव में प्रेम और भाईचारे का माहौल होना चाहिए। दोनों पक्ष के लोगों को सद्भाव कायम करने के प्रयास शुरू करने चाहिए। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अब कोई ऐसा काम न हो जिससे माहौल खराब हो। एसपी ने कहा कि पीड़ितों की मदद के साथ उन्हें सुरक्षा दिलाने में पुलिस व प्रशासन ने कोई कसर नहीं की। अब अगर किसी भी पक्ष ने अनावश्यक बातों को तूल देकर आरोप लगाए या फिर अफवाह फैलाई तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पक्ष की बैठक के दौरान कई निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी और नामजद होने की बात कही। इस पर डीएम व एसपी ने भरोसा दिया कि किसी भी हाल में निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। माहौल सामान्य करने में सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।