{"_id":"66e8fa891a1dc13741002129","slug":"kanpur-dehat-murder-security-guard-husband-shot-his-wife-dead-then-informed-the-police-himself-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: सिक्योरिटी गार्ड पति गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या, फिर पुलिस को खुद दी जानकारी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: सिक्योरिटी गार्ड पति गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या, फिर पुलिस को खुद दी जानकारी, जांच शुरू
Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
सार
Kanpur Dehat News: पुखरायां कस्बे में एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को जानकारी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में पुखरायां कस्बा के विवेकानंद नगर में सिक्योरिटी गार्ड पति ने लाइसेंसी रायफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विवेकानंद नगर निवासी दिनेश द्विवेदी के मकान में डेढ़ माह पूर्व रहने आए भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव निवासी भागीरथ ने सोमवार की देर रात पत्नी ऊषा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह पांच बजे खुद से पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय ने पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी पर मृतका के ससुर बलराम, सास सियादुलारी समेत अन्य परिजन पहुंच गए। बलराम ने बताया कि बेटा उससे करीब 10 साल से अलग रह रहा है। उसने ऊषा से दूसरी शादी की है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
दोनों में मनमुटाव चलने की जानकारी थी। एसपी ने बताया कि पति पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ। इसके बाद पति ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारने की जानकारी दी। आरोपी भागीरथ लखनऊ में किसी निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। मृतका का मायका सीतापुर है। घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।