{"_id":"5dc481a58ebc3e5afb2da5d9","slug":"kanpur-dehat-murder-dehat-news-knp5244641171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस बांधने के विवाद में किसान की लाठियों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस बांधने के विवाद में किसान की लाठियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में घर के दरवाजे के सामने खड़ंजे पर भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को किसान हरीबाबू (25) की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से भी हरीबाबू पर हमला किया। मामले में पड़ोस में रहने वाले चार सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस टीमें हत्यारोपियों को दबोचने के लिए दबिशें दे रही हैं।
वाजिदपुर गांव निवासी राजाराम गौड़ के बेटे हरी बाबू का पड़ोसी महेश राठौर और उसके परिवार के लोगों से दरवाजे के सामने खड़ंजे पर भैंस बांधने को लेकर रंजिश चल रही थी। बुधवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। गुरुवार को तड़के 3:30 बजे हरी बाबू बाइक से अपने खेत की तरफ जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उस पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर हरीबाबू को मरा समझ कर मौके से भाग निकले। इधर, गांव के कुछ लोगों ने हरी बाबू को खून से लथपथ पड़ा देख उसके परिजनों व पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और हरीबाबू को हैलट ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई रामबाबू ने बताया कि हरीबाबू ने खेत में बैगन का उत्पादन किया था। इसे वह हर दिन बेचने के लिए स्थानीय बाजारों में लेकर जाता था। बकौल रामबाबू पड़ोसी मोहन और उसके परिवार के लोग घर के सामने खड़ंजे पर जबरन भैंस बांधते हैं। इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। बुधवार की रात भी भैंस बांधने को लेकर हरी बाबू और मोहन का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि महेश ने भाइयों के साथ मिलकर हरीबाबू की हत्या की है। --
विज्ञापन
सिर मिली सात चोटें, टूट गई थी हड्डी
हत्यारों ने हरीबाबू के सिर पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ। पोस्टमार्टम में हरी बाबू के सिर पर चोटों के सात निशान मिले। इनमें छह भारी वस्तु और एक धारदार हथियार के प्रहार के थे। उसके सिर की दोनों तरफ की हड्डी भी टूटी मिली। हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।
एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि हरी बाबू के भाई रामबाबू ने पड़ोसी महेश उसके भाइयों दिनेश, प्रताप, अमर सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे घर के सामने भैंस बांधने को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्यारोपियों की तलाश में उनके घर व संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।