फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat MP

गांधी संकल्प यात्रा में सांसद ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat MP
अकबरपुर में गांधी संकल्प यात्रा निकालते सासंद देवेंद्र सिंह भोले। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले की गांधी संकल्प यात्रा शनिवार को मुक्तापुर से अकबरपुर तक आई। इस दौरान उनका जगह-जगह नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने अकबरपुर में नुक्कड़ सभा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सांसद ने लोगों से कहा कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर लोग अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। जबकि इस कानून से किसी को दिक्कत नहीं होगी। सांसद की गांधी संकल्प यात्रा मुक्तापुर से शुरू होकर अकबरपुर पहुंची। सांसद ने अकबरपुर में पैदल यात्रा कर लोगों को गांधी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान अकबरपुर में सांसद ने 50 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। यात्रा पॉवर हाउस चौराहे से होते हुए जनकपुरी मैदान में समाप्त हो गई।
विज्ञापन

रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सांसद स्वच्छता अभियान के तहत नगर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। इस मौके पर पद यात्रा के सह संयोजक शैलेंद्र सिंह चौहान, रजोल शुक्ला, नगर पंचायत अकबरपुर की अध्यक्ष ज्योत्षना कटियार, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन, भाजपा नेता बबलू कटियार, मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, विनोद तिवारी, शिव विलास, मनोज निगम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed