फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Miss you mummy, I am coming to you and hanged myself, suicide note found nearby

कानपुर देहात ः मिस यू मम्मी, तुम्हारे पास आ रहा हूं लिख लगा ली फांसी, पास में मिला सुसाइड नोट

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Miss you mummy, I am coming to you and hanged myself, suicide note found nearby
अमन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। कस्बे के पुलिस चौकी के पास रहने वाले युवक ने बुधवार को घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। बहन भाई को चाय देने गई तो शव फंदे से लटका देखा। पास में ही एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

इसमें युवक ने मिस यू मम्मी, तुम्हारे पास आ रहा हूं लिखा है। इसके साथ ही माता-पिता के वियोग में जान देने की बात लिखी है। उसके माता-पिता की मौत कई वर्षों पहले हो चुकी है। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। इसके साथ ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले अमन कश्यप (20) रनियां स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में फांसी से लटका मिला। सुबह बड़ी बहन आरती उसे चाय देने गई तो शव लटका देख बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उसे फंदे से उतार कर परिजन पीएचसी ले गए। वहां डाक्टर प्रियंक तिवारी ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर चौकी इंचार्ज राधे सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन की। अमन की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।
अमन ने इसमें मिस यू मम्मी लिखा है। साथ ही माता पिता के वियोग में आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक की मां ममता देवी व पिता रामआसरे की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई विकास अपने परिवार के साथ घर के दूसरे हिस्से में अलग रहता है।

अमन व उसकी बड़ी बहन आरती दादी जगत देवी के साथ रहते थे। अमन की मौत से घर में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज राधे सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। इस पर उन्हें शव सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed