फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Mercury reached 41.5 degrees, scorching sun, hot air made it miserable

कानपुर देहात : पारा 41.5 डिग्री पहुंचा, झुलसा रही तेज धूप, गर्म हवा ने किया बेहाल

Sun, 10 Apr 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Mercury reached 41.5 degrees, scorching sun, hot air made it miserable
धूप से बचाव के लिए सिर पर दुपट्टा व कागज ओढ़कर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/झींझक। अप्रैल की शुरूआत से बढ़ रहा तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। ऐसे में बिजली ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। झींझक क्षेत्र में दिन व रात में ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। साढ़े चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को शरीर ढकने पर मजबूर कर
विज्ञापन
विज्ञापन
ि
दया। वहीं झींझक क्षेत्र में कुछ दिनों से बिजली कि आंख मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन व रात के समय बिजली की ट्रिपिंग होने से उपकरण नहीं चल पाते हैं।
गौरी के राहुल, परजनी के महेंद्र, मंगलपुर के विनोद, लगरथा के राघवेंद्र का कहना है कि गर्मी का मौसम आते ही बिजली की समस्या शुरू हो गई है। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि गर्मी में हो रहे फाल्ट ठीक कराने के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ती है।

जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी दी जा रही है। वहीं सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed