{"_id":"65f99953496f0100300a67fa","slug":"kanpur-dehat-mason-dies-due-to-electric-shock-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 19 Mar 2024 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:27 PM IST
सार
कानपुर देहात में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अस्पताल में बेसुध हुई रामप्रकाश की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के शिवली में निर्माणाधीन मकान में मजदूर से मिलने गए राजमिस्त्री की छत के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवली कोतवाली के ज्योति गांव निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा (53) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वह शिवली कस्बा के मोहल्ला शिवाजीनगर में अवधेश उर्फ लाला के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर से मिलने गए थे।
बातचीत के दौरान वह छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मजदूर उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी राजेंद्री, बेटे अंकित, गोरे, आमद बिहारी, बेटी बेबी व नेहा का रो-रोकर बेहाल रहीं। घटना की जानकारी पर कानूनगो नंदकिशोर, लेखपाल नितिन बाजपेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उप निरीक्षक करवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।