{"_id":"615376618ebc3e058c2ef0f6","slug":"kanpur-dehat-mahant-hanged-himself-in-juna-akhara-ashram-akbarpur-news-knp655083767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जूना अखाड़ा आश्रम में महंत ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जूना अखाड़ा आश्रम में महंत ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मुंगीसापुर। सरगांव खुर्द स्थित जूना अखाड़ा आश्रम में मंगलवार को महंत ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने अनुसार पैर में गहरा घाव होने से महंत परेशान रहते थे।
सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर मड़ैया के मूल निवासी महंत राजन लाल (50) काफी समय से डेरापुर थाना क्षेत्र के सरगांव खुर्द गांव में स्थित राजन पुरी नागा महाराज जूना अखाड़ा आश्रम में रहते थे। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग आश्रम में गए तो वहां बने कमरे का दरवाजा खुला देखा।
कमरे के अंदर महंत का शव फंदे से लटका मिला तो अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महंत के पैर में एक घाव हो गया था।
विज्ञापन
इसकी वजह से करीब डेढ़ माह से वह काफी परेशान रहते थे। बीच में कही चले भी गए थे। सोमवार को ही वह आश्रम में वापस लौटे थे। इसके बाद मंगलवार को शव फंदे पर लटका दिखा।
मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि महंत के भाई ततारपुर मड़ैया निवासी मोहर सिंह व अमर सिंह को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।