{"_id":"5e88c3718ebc3e6fe61a4557","slug":"kanpur-dehat-lock-down-akbarpur-news-knp553750087","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में घूमने के लिए बहानेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में घूमने के लिए बहानेबाजी
विज्ञापन
रसूलाबाद में लॉकडाउन के दौरान रोकने पर जाने देने की चिरौरी करते युवक।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लॉकडाउन के दौरान बेवजह की आवाजाही रोकने को पुलिस सख्त हुई है। पुलिस के रोके जाने पर लोग कई तरह तरह के बहाने बना रहे हैं। लोग बैंक जाने, बीमार होने पर अस्पताल जाने, खेत में खड़ी फसल काटने के लिे जाने की बात कहते हैं। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती है तो लोगों की बहानेबाजी सामने आती है।
लॉकडाउन पर लोगों से घरों में रहने की अपील लगातार की जा रही है। कुछ लोग घर में रुकना ही नहीं चाहते हैं। बैरियर पर पुलिस रोकती है तो कभी परिजनों के बीमार होने का बहाना बना देते हैं। कुछ अस्पताल या फिर दवा लेने की बहानेबाजी करते हैं। कई बैंक जाने की बहानेबाजी कर रहे हैं। शनिवार को अकबरपुर अंडरपास पर पुलिस ने कुछ युवकों व महिलाओं को रोका तो उन्होंने बैंक जाने की बात कही। बैंक पास बुक मांगी तो कोई नहीं दिखा सका। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर जाने दिया गया।
रसूलाबाद में झींझक से आए एक युवक ने बीमार सास को देखने जाने की बात कही। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पत्नी ससुराल में है। शादी को कुछ माह ही हुए हैं। इसके बाद जाने देने की बात करने लगा। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर जाने दिया। कुछ युवक साइकिल से निकले तो रसूलाबाद में पुलिस ने रोक लिया। हंसिया दिखाते हुए उन्होंने खेत जाने की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अकबरपुर चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय कहते हैं कि कोरोना आपदा में ड्यूटी और सख्त हो गई है। बहानेबाज लोग परेशानियां बढ़ाते हैं।