फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Loader collides with e-rickshaw, seven injured, accident on Rasulabad-Bilhaur road

कानपुर देहात : लोडर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, सात घायल, रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर हादसा

Fri, 15 Jul 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Loader collides with e-rickshaw, seven injured, accident on Rasulabad-Bilhaur road
हादसे के वाद क्षतिग्रस्त लोडर व ई रिक्सा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई-रिक्शा लोडर में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे ई-रिक्शा और लोडर चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चार की हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद साफ होगा कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के रिरिया गांव निवासी कुलदीप सिंह की शादी नौ जुलाई को ककवन निवासी सौम्या के साथ हुई थी। कुलदीप बुधवार को ससुराल गया था। वहां से वह गुरुवार को पत्नी सौम्या को अपनी चाची अनीता व उनके बेटे यश के साथ ई-रिक्शा से विदा कराकर घर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा तिस्ती निवासी बादशाह चला रहा था। रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर रामवती देवी डिग्री कॉलेज असालतगंज के पास बिल्हौर की तरफ जा रहे लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा लोडर में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया।
इससे ई-रिक्शा चालक बादशाह, कुलदीप, सौम्या, अनीता, यश व रामपुर कसमड़ा निवासी लोडर चालक इकलाख व हेल्पर संजय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कुलदीप, सौम्या, बादशाह और इकलाख को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अनीता, यश व संजय का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायलों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed