{"_id":"62c0aa1df0513c4429688862","slug":"kanpur-dehat-jammed-by-placing-dead-body-in-front-of-outpost-case-against-five-in-case-of-youth-committing-suicide-akbarpur-news-knp705527695","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : चौकी के सामने शव रख लगाया जाम, युवक के आत्महत्या करने के मामले में पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : चौकी के सामने शव रख लगाया जाम, युवक के आत्महत्या करने के मामले में पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन
अकबरपुर चौकी के बाहर शव रखकर बैठे विवेक लोग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के शंकर दयाल नगर में शुक्रवार को फंदा लगाकर जान देने वाले युवक का शव पुुलिस चौकी के सामने रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक ही परिवार के लोगों ने विवेक को पीटा था।
इससे आहत होकर उसने जान दे दी। मामले में पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। हंगामा देख कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तो परिजन शांत हुए। इससे करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।
शंकर दयाल नगर निवासी वीरेंद्र शुक्ला के बेेटे विवेक ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कस्बा पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विवेक की मां उर्मिला देवी का आरोप था कि मोहल्ले के विजय, उसकी पत्नी, बेटे चंदन, सर्वेश, छोटू ने पुरानी रंजिश में गुरुवार रात विवेक की पिटाई की थी। इससे दुखी होकर विवेक ने जान दी है।
उर्मिला ने यह भी आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की। हंगामे की सूचना पर सीओ प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
आक्रोशित परिजनों ने कहा कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलेगी, वह अपनी जगह से नहीं हटेंगे। इसके बाद थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने सिपाही के साथ विवेक के परिजनों को थाने भेज पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
तब करीब तीन घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों पर विवेक को खुदकुशी के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।