फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Jammed by placing dead body in front of outpost, case against five in case of youth committing suicide

कानपुर देहात : चौकी के सामने शव रख लगाया जाम, युवक के आत्महत्या करने के मामले में पांच के खिलाफ केस

Sun, 03 Jul 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Jammed by placing dead body in front of outpost, case against five in case of youth committing suicide
अकबरपुर चौकी के बाहर शव रखकर बैठे विवेक लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के शंकर दयाल नगर में शुक्रवार को फंदा लगाकर जान देने वाले युवक का शव पुुलिस चौकी के सामने रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक ही परिवार के लोगों ने विवेक को पीटा था।
विज्ञापन

इससे आहत होकर उसने जान दे दी। मामले में पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। हंगामा देख कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तो परिजन शांत हुए। इससे करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

शंकर दयाल नगर निवासी वीरेंद्र शुक्ला के बेेटे विवेक ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कस्बा पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विवेक की मां उर्मिला देवी का आरोप था कि मोहल्ले के विजय, उसकी पत्नी, बेटे चंदन, सर्वेश, छोटू ने पुरानी रंजिश में गुरुवार रात विवेक की पिटाई की थी। इससे दुखी होकर विवेक ने जान दी है।
उर्मिला ने यह भी आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की। हंगामे की सूचना पर सीओ प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
आक्रोशित परिजनों ने कहा कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलेगी, वह अपनी जगह से नहीं हटेंगे। इसके बाद थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने सिपाही के साथ विवेक के परिजनों को थाने भेज पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

तब करीब तीन घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों पर विवेक को खुदकुशी के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed