{"_id":"6403a77b04dc700994066a84","slug":"kanpur-dehat-in-pratappur-khas-village-a-young-man-hanged-himself-on-a-tree-police-started-investigation-akbarpur-news-knp7452091196-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : प्रतापपुर खास गांव में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : प्रतापपुर खास गांव में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
मृतक शिव मंगल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। प्रतापपुर खास गांव निवासी राजमिस्त्री ने खेत में लगे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतापपुर खास गांव निवासी शिवमंगल (22) राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों पहले उसने शटरिंग का भी काम शुरू किया था। शुक्रवार रात वह चुपचाप घर से निकल गया। शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर राजू यादव के खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला।
शिव मंगल की मौत खबर पाकर मां राधा, बहन अंशिका, पिता रामदीन, भाई मोनू बिलखने लगे। गांव वालों ने परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। भाई मोनू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन
भाऊपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद हासिक ने बताया कि परिजन युवक के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।