{"_id":"62b4ca7f47568a55a815cd9e","slug":"kanpur-dehat-husband-gave-triple-talaq-for-not-getting-five-lakhs-in-dowry-married-woman-filed-report-akbarpur-news-knp703950262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रसूलाबाद। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा। बीच बचाव करने पर पिता व भाई से भी मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
सुक्खा निवादा निवासी नजिस बेगम ने बताया कि 30 मार्च 2015 को उसका निकाह मियागंज कन्नौज के नौशाद से हुआ था। निकाह के बाद से पति नौशाद, सास सलीमन, ससुर आमिर हुसैन, जेठ अशफाक, जेठानी सलमा, जेठ अब्बास, ननद और ननदोई अली हसन ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
रुपये न देने पर उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। दो साल पहले ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। नजिस ने बताया कि 13 जून की शाम पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और ननदोई मायके पहुंचे और पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसे पीटा। बचाने पर उसके पिता रज्जाक व भाई से भी मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव बहादुर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।