फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Home guard's body found hanging on a tree outside the village

कानपुर देहात : गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव

Thu, 24 Mar 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Home guard's body found hanging on a tree outside the village
मृतक संतोष कुमार का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। कृष्णा नगर वार्ड निवासी होमगार्ड का शव मंगलवार की रात संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर वार्ड निवासी होमगार्ड संतोष (50) मंगलवार को डेरापुर थाने में ड्यूटी कर रात नौ बजे घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वह किसी से फोन पर बात करते रहे। इसी बीच मां चंदनदेवी, पत्नी सोमवती, बेटा अंकित व अमित सोने चले गए।
विज्ञापन

देर रात पत्नी जगी तो पति का बिस्तर खाली देखा। काफी समय तक जब संतोष वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने तलाश शुरू की। इस पर पति का शव गांव के बाहर एक देव स्थान के पास आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बेटे व अन्य परिवारीजनों की भीड़ लग गई। पत्नी सोमवती ने बताया कि पति काफी समय तक देव स्थान पर पूजा अर्चना करते थे। धार्मिक स्वभाव होने के चलते वे लोगों के बीच कम रहते थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed