फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Headless body of minor found in Rind river, not identified

Kanpur Dehat : रिंद नदी में मिला नाबालिग का सिर विहीन शव, नहीं हुई पहचान

Wed, 05 Oct 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Headless body of minor found in Rind river, not identified
रनियां। चौकी क्षेत्र से गुजरी रिंद नदी में मंगलवार को एक किशोर का सिर कटा शव मिला है। मौके पर पहुंची रनियां चौकी पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शव नदी में कहीं से बहकर आया है। अकबरपुर रनियां के पचगांवा गांव के पास से गुजरी रिंद नदी की झाड़ियों में मंगलवार को एक किशोर का शव फंसा दिखा। इसकी सूचना रनियां चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अतुल गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के मुताबिक शव सिर विहीन होने से कोई उसकी पहचान नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मानना है नदी में शव बहकर कहीं से आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि शव नदी में प्रवाहित किया गया या उसके साथ कुछ और हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed