{"_id":"6287f1e2c0f2b26ac15c1937","slug":"kanpur-dehat-green-trees-will-no-longer-be-cut-in-the-reception-of-the-president-the-decision-taken-after-changing-the-helipad-site-akbarpur-news-knp6979358144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : राष्ट्रपति की अगवानी में अब नहीं काटे जाएंगे हरे पेड़, हेलीपैड स्थल बदलने के बाद लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : राष्ट्रपति की अगवानी में अब नहीं काटे जाएंगे हरे पेड़, हेलीपैड स्थल बदलने के बाद लिया गया निर्णय
विज्ञापन
डेरापुर। परौंख में राष्ट्रपति के तीन जून को संभावित आगमन को लेकर हेलीपैड बनाने वाली भूमि के आसपास 14 हरे पेड़ अब नहीं काटे जाएंगे। पिछले दिनों मंडलायुक्त के साथ आए एयरफोर्स के अधिकारी की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि वन विभाग 40 से 50 सूखे पेड़ों की कटान कराएगा।
परौंख गांव में तीन जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन संभावित है। इसके लिए आठ हेलीपैड बनाने के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि चिह्नित की गई है। इस भूमि पर कई किसानों के 14 आम व नीम के हरे पेड़ खड़े हैं।
इन्हें सुरक्षा के लिहाज से काटने का निर्णय लिया गया था। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग ने सभी पेड़ों की कुल लागत का आकलन कर एक लाख चौदह हजार आठ सौ अड़सठ रुपये की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों मंडलायुक्त राजशेखर के साथ आए एयरफोर्स के अधिकारी ने प्रस्तावित हेलीपैड व स्थानों का निरीक्षण किया था। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और एयरफोर्स की टीम ने हेलीपैड के स्थान में परिवर्तन किया। इससे इन हरे पेड़ों से किसी तरह का खतरा नहीं है।
इसके बाद पेड़ काटने का फैसला टाल दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि जिन 14 हरे पेड़ों को काटने के बाबत रिपोर्ट भेजी गई थी। अब यह पेड़ नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने एक भी हरा पेड़ न काटे जाने के निर्देश दिए हैं। डेरापुर-मंगलपुर रोड पर खड़े 40 से 50 सूखे पेड़ काटे जाएंगे।