फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Government procurement of wheat will be done at 29 purchasing centers from April 1

कानपुर देहात : एक अप्रैल से 29 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Thu, 24 Mar 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Government procurement of wheat will be done at 29 purchasing centers from April 1
अकबरपुर उपमंडी स्थित खाद्य विभाग का क्रय केंद्र। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में 29 केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। नौ दिनों में 128 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। हालांकि अभी फसल तैयार नहीं है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद की जानी है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन

फिलहाल चार क्रय एजेंसियों के 29 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बिक्री के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। अभी पंजीकृत किसी किसान का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रय नीति तय होनी शेष है। उधर शासन की ओर से अन्य क्रय एजेंसियां तय होंगी तो क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव लिए जाएंगे।
खरीद एजेंसी व तय क्रय केंद्र
खाद्य विभाग : उपमंडी स्थल अकबरपुर, रनियां निकट राजकीय गोदाम, मैथा राजकीय गोदाम, डेरापुर (फत्तेपुर), मंडी स्थल झींझक, रसूलाबाद राजकीय गोदाम, राजपुर राजकीय गोदाम, संदलपुर(जैतापुर), मंडी स्थल पुखरायां व पुखरायां द्वितीय(डींघ) मंडी स्थल।

पीसीएफ : साधन सहकारी संघ लिमिटेड रसूलाबाद, रतनपुर कस्तूरी, सलेमपुर महेरा, रामपुर बैरीसाल, सरॉय, जलपुरा(पिपरी), क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड पुखरायां, रायरामापुर, अरहरियामऊ व कैलई।
पीसीयू : साधन सहकारी समिति लिमिटेड नहोली, नुनारी बहादुरपुर, बहलवापुर, लक्ष्मणपुर पिलख, पहाड़ीपुर, सिठऊमताना, नौहानौगांव व भंदेमऊ।
भारतीय खाद्य निगम : रसूलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed