{"_id":"62966cc77e187c4cae2d3150","slug":"kanpur-dehat-food-was-being-prepared-for-marriage-innocent-died-after-falling-in-a-hot-vegetable-pot-akbarpur-news-knp6999408179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शादी के लिए बनाया जा रहा था खाना, गर्म सब्जी के भगोने में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शादी के लिए बनाया जा रहा था खाना, गर्म सब्जी के भगोने में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
पलियाबांस खेड़ा में प्रिंस की मौत के बाद पंचायत नामा की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पलिया बांसखेड़ा गांव में सोमवार को आयोजित शादी समारोह में गर्म सब्जी के भगोने में अनियंत्रित होकर पांच वर्षीय मासूम गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे ककवन सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उर्सला रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया।
पलिया बांस खेड़ा निवासी जसवंत सिंह की बेटी पूनम की शादी दीवान निवादा उट्ठा बिल्हौर निवासी पवन से तय थी। सोमवार को पलिया बांस खेड़ा में बारात आने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान गांव निवासी धर्मराज का पांच वर्षीय बेटा प्रिंस घूमता हुआ मौके पर पहुंच गया।
हलवाइयों को खाना बनाते देख प्रिंस वहीं खड़ा हो गया। अचानक अनियंत्रित होकर मासूम गर्म सब्जी के भगोने में गिरकर झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे भगोने से बाहर निकाला और ककवन सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां से डॉक्टर ने उर्सला रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से विवाह समारोह का माहौल गमगीन हो गया। किसी तरह शादी की रस्में पूरी हुईं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रिंस के बाबा मुन्नू ने मामले की सूचना दी थी। उन्होंने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
बेसुध हुई मां, बहनों को नहीं थम रहे आंसू
प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही उसकी मां सुधा को लगी तो वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। लोगों ने चेहरे में पानी डालकर उन्हें उठाया। इसी तरह बहन मुस्कान और तनवी का भी रो-रो कर बुरा हाल रहा।