{"_id":"624c9dabd4067031165c572b","slug":"kanpur-dehat-five-lakhs-grabbed-in-the-name-of-getting-flats-in-lucknow-fraud-report-against-three-akbarpur-news-knp6895593140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : लखनऊ में फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : लखनऊ में फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
झींझक। युवक को फ्लैट दिलाने के नाम पर भाऊपुर औरैया निवासी तीन लोगों ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। सीओ डेरापुर के निर्देश पर मंगलपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
मंगलपुर क्षेत्र के डिलवल गांव निवासी लक्ष्मीकांत ने सीओ डेरापुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भाऊपुर औरैया निवासी रवि पाठक, उसके पिता जय प्रकाश व एक व्यक्ति काफी दिन पहले उसके पास आए।
उक्त लोगों ने लखनऊ में 15 लाख रुपये में फ्लैट देने की बात कही। पेशगी के तौर पर उसने पांच लाख रुपये दे दिए। काफी दिनों तक फ्लैट की रजिस्ट्री करने न आने पर जानकारी की तो पता चला कि उक्त लोगों ने फ्लैट दूसरे को बेच दिया।
विज्ञापन
पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया। मामले में सीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।