फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fire in kitchen, woman burnt to death, husband also scorched in saving

कानपुर देहात : रसोई में लगी आग, महिला की जलकर मौत, बचाने में पति भी झुलसा

Thu, 12 May 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fire in kitchen, woman burnt to death, husband also scorched in saving
मृतक अर्चना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा। सरांय गढ़ेवा गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में रसोई में लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने में उसका पति भी झुलस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पति का उपचार किया जा रहा है। जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंची महिला की मां ने बेटी को जला कर मारने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सरांय गढ़ेवा गांव निवासी सोनू (38) की करीब दस वर्ष पूर्व डेरापुर के दीनदयाल नगर (रानीपुर) निवासी अर्चना (35) से शादी हुई थी। बुधवार सुबह घर के अंदर रसोई में संदिग्ध हालात में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अर्चना भी चपेट में आ गई। शोर सुनकर सोनू पहुंचा और कंबल डालकर अर्चना को बचाया। आग बुझाने में सोनू भी झुलस गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। इधर, गांव के अनुराग बाजपेई ने दमकल को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। घटना के वक्त घर पर सोनू की मां शांती व अर्चना के फूफा संदीप पांडेय मौजूद थे। जबकि सोनू का पुत्र विष्णु व पुत्री तान्या प्राथमिक स्कूल में थे। जिला अस्पताल में डॉ. निशांत पाठक ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया।
सोनू का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंची अर्चना की मां रजनी व भाई विवेक ने आग लगाकर उसको मारने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। मां ने कहा कि दहेज की मांग पर तीन साल पूर्व खेत बेचकर रुपये दिए थे। दोबारा फिर रुपये मांगे जा रहे थे।

वहीं, मां की मौत पर दोनों बच्चे बिलखते रहे। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed