{"_id":"5d8bcb7d8ebc3e93ad104daa","slug":"kanpur-dehat-exam-akbarpur-news-knp515914772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनाम कालेज न बनाए जाएं बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनाम कालेज न बनाए जाएं बोर्ड परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
कानपुर देहात। कंचौसी में दर्शन सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम करने में आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जिले के अफसरों के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर एक बैठक की। इसमें उन्होंने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता रखने के साथ भौतिक सत्यापन सही तरीके से कराने के लिए कहा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उन्होंने डीआईओएस से तैयारी पर चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री ने डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एसपी अनुराग वत्स, डीआईओएस अरविंद द्विवेदी के साथ बैठक की। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा से संबंधित जानकारी डीआईओएस से ली। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में शासन के नियमों का पालन होना चाहिए। कहीं भी शिथिलता न बरती जाए। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए साफ सुथरे कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना पहला कदम है।
कहा कि विभाग की वेबसाइट कालेजों से केंद्र से संबंधित ऑनलाइन सूचना मांगी गई थी। कालेजों ने सूचना सही दी है इसके सत्यापन में लापरवाही न हो। बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश डीआईओएस को दिए। परीक्षा केंद्रों में राउटर लगाने पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे कालेजों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए जहां आवागमन सुविधा जनक न हो। नकल में बदनाम व पिछले वर्षों में कार्रवाई हो चुके कालेजों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। कहा कि छात्र छात्राओं का आवंटन मानक के अनुसार ही कालेजों में किया जाए जिससे परीक्षा के दौरान असुविधा न हो।