फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Employment and apprenticeship fair held in Akbarpur ITI, students returned after hearing five thousand salary

कानपुर देहात : अकबरपुर आईटीआई में लगा रोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला, पांच हजार वेतन सुनकर लौटे छात्र

Fri, 22 Apr 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Employment and apprenticeship fair held in Akbarpur ITI, students returned after hearing five thousand salary
मेले में युवाओं का इंटरव्यू लेता निजी कंपनी का कर्मचारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित आईटीआई में गुरुवार को रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ। इसमें पुखरायां की एक कंपनी ने युवाओं को पांच हजार रुपये वेतन देने की बात कही तो काफी छात्र लौट गए।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने मेले का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। मेले में तीन कंपनियों में 65 युवाओं को नौकरी मिली, वहीं 106 छात्रों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए हुआ।
विज्ञापन

आईटीआई में आयोजित मेले में रोजगार देने के लिए पांच कंपनियों को आना था। इसमें से सिर्फ तीन कंपनियां शीतल फार्मा पुखरायां, बीकेटी टायर्स गुजरात व कंसाई नेरोलेक पेंट्स जैनपुर ही शामिल हुईं। मेले में पुखरायां की मार्केटिंग कंपनी ने 50 से ज्यादा युवाओं के इंटरव्यू लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से कंपनी के कर्मचारी ने कितनी सैलरी चाहिए पूछा तो ज्यादातर ने दस हजार बताई। इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि सैलरी पांच हजार मिलेगी। टीए और डीए मिलाकर नौ हजार रुपये तक मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद कंपनी के कर्मचारी ने युवाओं को टारगेट बताया। इस पर कई छात्र वापस चले गए। अकबरपुर के सतीश प्रताप, अनिल कुमार, रोहित ने बताया कि पेट्रोल पहले से ही महंगा है। उस हिसाब से सैलरी सिर्फ पेट्रोल में ही खर्च हो जाएगी।
वहीं, डीएम नेहा जैन और सीडीओ सौम्या पांडेय ने युवाओं से वार्ता कर शुभकामनाएं दीं। मेले का शुभारंभ एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने किया। आईटीआई प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि मेले में 33 कंपनियां अप्रेंटिसशिप कराने के लिए शामिल हुई थी।

इसमें से 593 पंजीकृत छात्रों का इंटरव्यू हुआ। 106 छात्रों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अंजली शर्मा ने बताया कि मेले में 65 युवाओं को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed